फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The debris has not been removed from the road in Shwad and Mundal

Rampur Bushahar News: श्वाड़ और मुंडदल में सड़क से नहीं हटा मलबा, आंदोलन की चेतावनी

Thu, 02 Apr 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The debris has not been removed from the road in Shwad and Mundal
आनी की मुंडदल सड़क पर गिरे मलबा नहीं हटा पाया लोक निर्माण विभाग। संवाद
. बरसात के आठ महीने बाद भी नहीं सुधरी सड़कें
विज्ञापन


. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
. जल्द नहीं सुधरी सड़क तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी में बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुईं कई सड़कों की आठ महीने बाद भी हालत नहीं सुधरी है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के बाद समाधान का आश्वासन तो मिला, लेकिन समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़कों की हालत सुधारने की मांग की है। वहीं, श्वाड़ और मुंडदल में सड़क से नहीं मलबा नहीं हटाया गया है। ग्रामीणों ने मलबा जल्द न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। श्वाड़ सड़क पर बरसात के दौरान पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा गिर गया था। उस दौरान विभाग ने तत्काल राहत के तौर पर सड़क के किनारे ही बड़े-बड़े मिट्टी के रैंप बना दिए थे ताकि यातायात को किसी तरह बहाल किया जा सके। हालांकि, अस्थायी समाधान के रूप में बनाए गए ये रैंप आज तक नहीं हटाए गए हैं। अब बारिश का पानी जमा होने से इन स्थानों पर दलदल जैसी स्थिति बन जाती है। रोजाना वाहन चालकों को आवाजाही में कठिनाई हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विभाग को इस समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। आनी के पूर्व एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर ने भी विभाग से मांग की है कि जल्द सड़क से मलबा हटाकर लोगों को राहत दी जाए। चिमनी से मुंडदल सड़क के कैंची क्षेत्र में भी पिछले करीब दस महीनों से मिट्टी के ढेर नहीं हटाए जा सके हैं। इस कारण बड़ी गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह बाधित है, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण राजू, चेत राम, गगन, तुलसी देवी, मीना देवी, पार्वती, लोकनाथ और कुशु शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत सीएम हेल्पलाइन से भी की है, लेकिन अभी तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया है। सड़कों की खस्ताहालत से हजारों ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। लोक निर्माण विभाग आनी के सहायक अभियंता मनीष ने कहा कि इसी महीने दोनों सड़कों से मलबा हटा दिया जाएगा।

आनी की मुंडदल सड़क पर गिरे मलबा नहीं हटा पाया लोक निर्माण विभाग। संवाद

आनी की मुंडदल सड़क पर गिरे मलबा नहीं हटा पाया लोक निर्माण विभाग। संवाद

आनी की मुंडदल सड़क पर गिरे मलबा नहीं हटा पाया लोक निर्माण विभाग। संवाद

आनी की मुंडदल सड़क पर गिरे मलबा नहीं हटा पाया लोक निर्माण विभाग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article