फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The administration has started cracking down on migrants living in Rohru town

Rampur Bushahar News: अवैध रूप से झुग्गियों में रहने वाले प्रवासियों पर होगी कार्रवाई, कई नशे में भी संलिप्त पाए

Tue, 17 Feb 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू कस्बे में रह रहे प्रवासी लोगों पर प्रशासन ने शुरू की नकेल कसना
विज्ञापन

सड़कों से रोजाना हटाए जा जा रहे तहबाजारी

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। रोहड़ू कस्बे में रह रहे प्रवासी लोगों पर प्रशासन ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। कस्बे की सड़कों पर सामान के स्टाल लगा कर बैठे प्रवासी लोगों को प्रशासन ने हटाना शुरू कर दिया है। तहबाजारियों को हटाने के लिए नगर परिषद की टीम रोजाना कार्य कर रही है। सामान भी जब्त किया जा रहा है। इसके बाद अब रोहड़ू में अवैध रूप से झुग्गियों में रह रहे रह रहे प्रवासियों पर कार्रवाई की तैयारी है। इसके लिए प्रशासन की ओर हर सोमवार को समीक्षा बैठक की जा रही है। रोहड़ू कस्बे के अंदर बड़ी संख्या में प्रवासी लोग रह रहे हैं। इनमें से अधिकांश लोग तहबाजारी हैं, जो अवैध रूप से सड़कों के किनारे सामान के स्टाल लगाते है। तहबाजारियों के कारण सड़कें भी तंग हो रही हैं और लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ प्रवासी लोग झुग्गियों में रहे रहे हैं। कस्बे के अंदर कई प्रवासी नशे के कारोबार में भी संलिप्त पाए जा चुके हैं। ऐसे में अब प्रशासन ने प्रवासी लोगों पर कार्रवाई आरंभ कर दी है। सड़क के किनारे अवैध रूप से बैठ रहे तहबाजारियों को हटाया जा रहा है। अभी तक दो दर्जन तहबाजारियों को सड़क के किनारे से हटाया गया है। वहीं, उनका सामान भी जब्त किया गया है।


सड़कों के किनारे तहबाजारियों को बैठने नहीं दिया जाएगा। कस्बे में रह रहे प्रवासी लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। कई प्रवासी लोग नशे के कारोबार में भी संलिप्त रहे हैं। ऐसे में प्रशासन सब पर नजर रखे हुए हैं। अवैध रूप से झुग्गियों में रहने वाले प्रवासियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। --धर्मेश रामोत्रा, एसडीएम रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed