{"_id":"6aa4010d8484b3fc550e52be","slug":"road-from-shamsher-to-panai-to-be-constructed-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169515-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शमशर से पनेई के लिए 18.78 करोड़ से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शमशर से पनेई के लिए 18.78 करोड़ से बनेगी सड़क
विज्ञापन
शमशर-पनेई सडक़ निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी। संवाद
सड़क निर्माण से पहले पेड़ कटान शुरू, ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर बांटा हलवे का प्रसाद
. 10 पंचायतों के हजाराें लोगों को मिलेगा लाभ, दशकों पुरानी सड़क की मांग जल्द होगी पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। शमशर से पनेई के लिए सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-4) के तहत बनाई जा रही है। शुक्रवार को सड़क निर्माण से पहले चिह्नित चील के पेड़ों का कटान कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित ठेकेदार को काम अवाॅर्ड किया जा चुका है। पेड़ों के कटान का कार्य पूरा होते ही सड़क निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना की और हलवे का प्रसाद बांटकर खुशी जताई। इस दौरान पंचायत कराणा-1, कराणा और कुंगश के पंचायत प्रतिनिधियों समेत ग्रामीण मौजूद रहे। शमशर–पनेई सड़क की लंबाई करीब 9.3 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर 18.78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क बनने से उपमंडल मुख्यालय आनी तक पहुंचने की दूरी करीब 20 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ समय और यात्रा खर्च की भी बचत होगी। यह सड़क करीब 10 पंचायतों के हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। कराणा, कराणा-1, कुंगश, बिनन, मुंडदल, कमांद, खनी, चवाई और कोहिला सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वहीं शुहच, पलैनी और तनोडा क्षेत्रों के सैकड़ों ग्रामीणों के लिए सड़क सुविधा मिलने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की उम्मीद जताई है।