{"_id":"67a9fb60c29cac861400c29d","slug":"tell-the-students-of-kungash-school-about-ways-to-prevent-disaster-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-129638-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुंगश स्कूल के विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुंगश स्कूल के विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के तरीके बताए
विज्ञापन
आनी के कुंगश स्कूल में विद्यार्थियों को एनडीआरएफ के जवानों ने सिखाए आपदा से निपटने के गुर। संवा
एनडीआरएफ के जवानों ने विद्यार्थियों को बताए आपदा बचाव के तरीके
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश में एनडीआरएफ टीम ने आपदा प्रबंधन पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। टीम ने छात्रों को भूकंप, बाढ़, आगजनी और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीके बताए। एनडीआरएफ टीम ने विशेष रूप से आगजनी घटनाओं पर ध्यान केंद्रित किया और बताया कि ऐसे समय में तुरंत किस प्रकार की प्राथमिक सहायता दी जा सकती है। आग पर काबू कैसे पाया जा सकता है और अगर कोई व्यक्ति जल जाए तो उसे कैसे प्राथमिक चिकित्सा दी जाए। साथ ही भूकंप या बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान छिपने और सुरक्षित स्थान पर जाने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बच्चों को जागरूक किया गया कि किसी भी आपदा के समय घबराने के बजाय ठंडे दिमाग से सही निर्णय लेना जरूरी होता है। कार्यक्रम प्रभारी देवानंद ठाकुर ने बताया कि यह जागरूकता अभियान छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि आपदाएं कभी भी आ सकती हैं और ऐसे समय में सही जानकारी और तैयारी से हम अपनी जान और संपत्ति को बचा सकते हैं। इस कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरती, शिक्षक डालमिया ठाकुर, सुभाष, चमन ठाकुर, भागचंद सहित अन्य मौजूद रहे।
- संवाद