फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Talent showcased in folk dance and creative choreography at the youth festival

Rampur Bushahar News: युवा उत्सव में लोकनृत्य और क्रिएटिव कोरियोग्राफी में दिखाई प्रतिभा

Mon, 28 Sep 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Talent showcased in folk dance and creative choreography at the youth festival
सीमा कॉलेज मे आयोजित यूथ फेस्टिवल के तीसरे दिन प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियों से हिमाचली संस्कृति की झलक की पेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव ग्रुप-III (डांस) के तीसरे दिन सोमवार को लोकनृत्य और क्रिएटिव कोरियोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे प्रतिभागियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ईवनिंग स्टडीज शिमला, राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब, देहरी, ऊना, चंबा और चुवाड़ी के प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा, लोकधुनों और नृत्य की आकर्षक मुद्राओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। क्रिएटिव कोरियोग्राफी में राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा, राजकीय महाविद्यालय भटोली, रामपुर, सरस्वतीनगर, पीजी सेंटर शिमला, आरकेएमवी शिमला, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय शिमला, राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक, जेएलएनजीसी फाइन आर्ट्स शिमला और राजकीय महाविद्यालय ऊना के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने नृत्य, संगीत और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से विभिन्न विषयों और सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने कहा कि युवा उत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को समझने और आगे बढ़ाने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां उनकी मेहनत, अनुशासन और रचनात्मकता को दर्शाती हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed