फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Former revenue employee Janakidas passes away

Rampur Bushahar News: पूर्व राजस्व कर्मचारी जानकीदास का निधन, क्षेत्र में शोक

Mon, 28 Sep 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भड़वाली पंचायत के छलावट निवासी एवं पूर्व राजस्व विभाग कर्मचारी जानकीदास का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वह लंबे समय तक राजस्व विभाग रामपुर में सेवाएं देने के बाद जनवरी 1976 में सेवानिवृत्त हुए थे। जानकीदास सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। भड़ावली पंचायत के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए वह हमेशा तत्पर रहते थे। उनके सरल स्वभाव और समाज सेवा की भावना के कारण क्षेत्र के लोगों में उनका विशेष सम्मान था। उनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी जनसेवा और सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती थी। भड़ावली पंचायत के प्रधान कृष्ण गोपाल ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जानकीदास का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। सामाजिक और जनहित के कार्यों में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article