फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Outrage over pending payments to milk producers; protest in Rohru

Rampur Bushahar News: दुग्ध उत्पादकों के लंबित भुगतान पर रोष, रोहड़ू में प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Outrage over pending payments to milk producers; protest in Rohru
रोहडू में मिल्क फेडरेशन के बाहर धरना प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
महिला मोर्चा और भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। दुग्ध उत्पादकों के लंबित भुगतान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला महासू, भाजपा मंडल रोहड़ू और भाजपा मंडल छौहारा ने सोमवार को रोहड़ू में संयुक्त धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं को 1,500 रुपये की सहायता राशि, आपदा प्रभावितों को राहत, खराब सड़कों और बागवानी से जुड़े मुद्दों पर भी रोष जताया। प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मिल्क फेडरेशन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा दुग्ध उत्पादकों का लंबित भुगतान रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दुग्ध उत्पादकों को करीब 61 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन भुगतान में कई महीनों की देरी हो रही है। उन्होंने सरकार से लंबित राशि का तत्काल भुगतान करने की मांग की। महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता राशि देने के मुद्दे पर भी भाजपा नेताओं ने सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महिलाओं से किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत और मुआवजा, क्षेत्र की खराब सड़कों, सड़क मरम्मत में देरी तथा बागवानों और किसानों से जुड़ी समस्याओं को भी उठाया गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ विकास योजनाएं पूरी होने से पहले ही उनके उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का पहले पूर्ण होना सुनिश्चित किया जाए और उसके बाद ही उद्घाटन किया जाए। प्रदर्शन में भाजपा की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शशि बाला, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर, भाजपा जिला महासू अध्यक्ष अरुण फाल्टा, भाजपा मंडल रोहड़ू अध्यक्ष विजय मेहता, छौहारा ब्लॉक अध्यक्ष आशा खाची, जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र बुगवान, कल्पना मकराल तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश भ्रांटा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्तावित रोहड़ू-छौहारा दौरे के दौरान क्षेत्र की लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने सरकार से दुग्ध उत्पादकों का भुगतान, महिला सहायता राशि, आपदा राहत, सड़क और बागवानी से जुड़े मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

रोहडू में मिल्क फेडरेशन के बाहर धरना प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

रोहडू में मिल्क फेडरेशन के बाहर धरना प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article