फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress protests in Reckong Peo over the issue of vote theft

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में वोट चोरी के मुद्द पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ, (किन्नौर)। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में कथित गड़बड़ियों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे वोट चोरी के मुद्दे के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए निगम भंडारी ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए वोट चोरी’ का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने एसआईआर से संबंधित आपत्तियों और अन्य रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि इनसे कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों को बल मिलता है। निगम भंडारी ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आपत्तियों के बावजूद ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article