फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pragya Chauhan secured first place in the painting competition

Rampur Bushahar News: प्रज्ञा चौहान ने पेंटिंग प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

Mon, 28 Sep 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pragya Chauhan secured first place in the painting competition
लॉरेंस पब्लिक स्कूल आनी में पेंटिंग प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी से विद्यार्थियों ने उकेरी पहाड़ी
विद्यार्थियों ने चित्रों में उकेरी पहाड़ी संस्कृति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। लॉरेंस पब्लिक स्कूल आनी में सोमवार को पेंटिंग प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य कवर चौहान ने की। प्रतियोगिता में छात्रा प्रज्ञा चौहान ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी। यश्मित जोशी ने द्वितीय और हर्षित ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकारी के माध्यम से आउटर सिराज की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को कागज पर उतारा। देवता टकरासी नाग, रघुपुर, आउटर सिराज के प्रवेशद्वार लूहरी और गांव की प्राकृतिक सुंदरता को विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से जीवंत रूप दिया। आरव और रव्या वर्मा की पेंटिंग ने भी मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह प्रतियोगिता हिम संस्कृति सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था की ओर से चलाए जा रहे पहाड़ी संस्कृति—मेरा गांव मेरी पहचान कार्यक्रम के तहत आनी खंड के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक विरासत से जोड़ना है। प्रधानाचार्य कवर चौहान ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ कला, संस्कृति, विज्ञान और अन्य गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के हर्षित और आरव कुमार ने विज्ञान मेले में भी प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article