फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seraj Utsav Lavi Fair in Ani starts on November

Rampur Bushahar News: आनी में सिराज उत्सव लवी मेला 2 नवंबर से

Mon, 28 Sep 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
. तीन स्टार नाइट में प्रदेश के नामी कलाकार लगाएंगे तड़का
विज्ञापन

. मिस और वॉइस ऑफ आउटर सिराज प्रतियोगिता होंगी आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
आनी के ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में इस वर्ष सिराज उत्सव लवी मेला 2 से 4 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को मेला कमेटी की पहली बैठक हुई। अध्यक्षता मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने की। बैठक में मेले को भव्य बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मेला कमेटी ने तय किया कि इस बार सिराज उत्सव तीन दिवसीय होगा। मेले में क्षेत्र के प्रमुख देवी-देवता शमशरी महादेव, पनेउई नाग, कुलक्षेत्र महादेव, व्यास ऋषि, बिनन्नी महादेव और जगेश्वर महादेव शिरकत करेंगे। मेले की तीनों शाम स्टार नाइट का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। मिस आउटर सिराज फैशन प्रतियोगिता और वॉइस ऑफ आउटर सिराज इस बार मेले के विशेष आकर्षण रहेंगी। मेला कमेटी ने इस वर्ष दंगल प्रतियोगिता आयोजित नहीं करने का फैसला लिया है। उत्तर भारत स्तरीय दंगल अब वर्ष 2027 में आयोजित किया जाएगा। मेले में ग्रामीण महिलाओं की नाटी भी विशेष आकर्षण रहेगी। इसके अलावा आनी क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों के सांस्कृतिक दल विभिन्न कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां देंगे। मेले की व्यवस्थाओं और देवी-देवताओं की भागीदारी को लेकर 5 अक्तूबर को कारदारों के साथ बैठक होगी। वहीं, मेला कमेटी की आम बैठक 15 अक्तूबर को होगी। इसी बैठक में स्टार नाइट के लिए कलाकारों के चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में सत्यपाल ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, शिवराज शर्मा, रमेश ठाकुर, नवनीत, अजय गोस्वामी, ओम प्रकाश चौहान, देवेंद्र ठाकुर, सुनील सूद, छविंद्र शर्मा, विनोद, देशराज, अनिल, संजीव आर्यन, रोशन लाल, राजेश ठाकुर, राम कृष्ण और हुकम चंद चौधरी सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed