फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sub-division level sports competition in Rampur from June 28

Rampur Bushahar News: रामपुर में उपमंड स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता 28 जून से

Fri, 26 Jun 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sub-division level sports competition in Rampur from June 28
बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति और कल्याण संघ रामपुर प्रेस वार्ता करते हुए: संवाद
प्रतियोगिता में विभिन्न विभाग के कर्मचारी लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति और कल्याण संघ रामपुर ने शुक्रवार को खोपड़ी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने की। अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कहा कि 28 और 29 जून को रामपुर पाटबंगला मैदान में उपमंडलीय स्तर कर्मचारी अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न विभाग के कर्मचारी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, चेस और कैरम बोर्ड की प्रतियोगिता होगी। क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 3,300 रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार और दूसरा पुरस्कार 11 हजार रुपये होगा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 1800 रुपये है। इसमें प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपये रुपये है। बैडमिंटन डबल प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 600 रुपये रखा है। इसमें प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 2500 रुपये है। बैडमिंटन सिंगल प्रतियोगिता में 300 रुपये प्रवेश शुल्क है। इसमें प्रथम पुरस्कार 2100 रुपये और दूसरा पुरस्कार 1000 रुपये है। चेस में प्रवेश शुल्क 300 रुपये रखा है। इसमें प्रथम पुरस्कार 2100 और द्वितीय पुरस्कार एक हजार रुपये है। कैरम बोर्ड डबल प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 500 रुपये रखा है। इसमें प्रथम पुरस्कार 2500 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 1100 रुपये दिया जाएगा। कैरम बोर्ड एकल प्रतियोगिता में 250 रुपये प्रवेश शुल्क रखा है। इसमें प्रथम पुरस्कार 1500 और द्वितीय पुरस्कार 900 रुपये दिया जाएगा। रस्साकशी पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क एक हजार रुपये रखा है। इसमें प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 2500 रुपये दिया जाएगा। महिला वर्ग रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 500 रुपये रखा है। इसमें प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 2500 रुपये रखा गया है। महिला वर्ग नाटी प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2100 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 1100 रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महिला वर्ग के लिए निशुल्क कुर्सी दौड़, रस्साकशी और नाटी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सभी विभाग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन अवकाश वाले दिनों में किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को समस्या का सामना न करना पड़े। कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के महत्व को बढ़ाना है। युवा पीढ़ी जो नशे की ओर भाग रही है, उन्हें नशे से बचाना है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रधान विनोज नेगी, कोषाध्यक्ष गोविंद शाक्या और महासचिव कुशाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article