{"_id":"6800db88ddfe9734740c1aba","slug":"students-were-made-aware-in-jahoo-school-on-world-hemophilia-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-133359-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाषण में मानसी, प्रश्नोत्तरी में नैतिक और आदित्य अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाषण में मानसी, प्रश्नोत्तरी में नैतिक और आदित्य अव्वल
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व हीमोफीलिया दिवस पर जाहू स्कूल में छात्रों को जागरूक करने के ब
- फोटो : credit
हीमोफीलिया एक जेनेटिक रोग, समय पर करें उपचार : कमला
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व हीमोफीलिया दिवस पर जाहू स्कूल में छात्रों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्वास्थ्य खंड ननखड़ी ने विश्व हीमोफीलिया दिवस पर जाहू स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों को हीमोफीलिया रोग के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों में भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में मानसी ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वंश ने दूसरा और देव ने तीसरा स्थान झटका। प्रश्नोत्तरी में नैतिक और आदित्य ने पहला, जतिन और गजल ने दूसरा, कृतिका और दिनेश ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने बच्चों को हीमोफीलिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हीमोफीलिया एक जेनेटिक रोग है। इस बीमारी में चोट लगने पर खून का थक्का नहीं जम पाता, जिससे खून बहता ही रहता है। हीमोफीलिया रोग खून में क्लॉटिंग फैक्टर न होने के कारण होता है। यदि किसी को भी यह बीमारी हो जाए, तो उपचार समय पर करना चाहिए। इस मौके पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अरुणा मेहता, आशा, सीता और सुषमा सहित अन्य मौजूद रहे।
- संवाद