फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students took to the streets to spread the message of water conservation and cleanliness

Rampur Bushahar News: सड़क पर उतर कर छात्रों ने जल संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश

Sat, 19 Sep 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Students took to the streets to spread the message of water conservation and cleanliness
ज्यूरी स्कूल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को
एनजेएचपीएस के स्वच्छता पखवाड़े में विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर)। नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) के स्वच्छता पखवाड़े के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में विद्यार्थियों को स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता, जागरूकता रैली और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का शैक्षणिक भ्रमण करवाकर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जल संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) और वर्षा जल संचयन विषयों पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को परियोजना की ओर से एसएमसी प्रधान देवराज नेगी और प्रधानाचार्य पदम बिष्ट के माध्यम से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपमंडल भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. रतन गुलरिया ने विद्यार्थियों को वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण की उपयोगिता समझाई। उन्होंने वर्षा जल को संरक्षित करने की विभिन्न तकनीकों और जल संसाधनों के सतत उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को ज्यूरी स्थित हिमालयन ग्रीन ट्राइब के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। यहां विद्यार्थियों ने कचरे के संग्रह, पृथक्करण और प्रबंधन की विभिन्न प्रक्रियाओं को समझा। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ स्थानीय समुदाय को भी स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर सीएसआर विभागाध्यक्ष कौशल्या नेगी, जोगिंद्र सहायक प्रबंधक और विद्यालय के शिक्षक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article