{"_id":"632f3df4a337b30156416e5d","slug":"students-reach-school-after-crossing-khad-rampur-hp-news-sml422811887","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डाल खड्ड पार कर रूनंग स्कूल पहुंचे रहे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान जोखिम में डाल खड्ड पार कर रूनंग स्कूल पहुंचे रहे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
यूला पंचायत के रूनंग गांव के नजदीक खड्ड को पार करके स्कूल जाते छात्र -छात्राएं। संवाद
- फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के अंतर्गत यूला पंचायत के रूनंग गांव के बच्चों को इन दिनों रूनंग खड्ड पार करके स्कूल जाना पड़ रहा है। रूनंग खड्ड पर पैदल पुल की सुविधा न होने से छात्र-छात्राओं को जान जोखिम में डालकर इसे पार करना पड़ता है। इन दिनों जिला किन्नौर में लगातार बारिश होने से खड्ड में जलस्तर बढ़ा हुआ है।
रूनंग गांव में शनिवार सुबह 9:00 बजे प्राथमिक स्कूल के बच्चों को मजबूरी में खड्ड पार करके स्कूल जाना पड़ा। उक्त खड्ड पर अगर समय पर पैदल पुल की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग की है जल्द पैदल पुल का निर्माण किया जाए। अरविंद, वीरेंद्र, नरेंद्र, बाबू, मित्रा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से पुराना हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने पंचायत प्रधान यूला और जिला प्रशासन से मांग की है जल्द पैदल पुल का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
उधर, यूला पंचायत की प्रधान अंजू ने बताया कि जल्द प्रशासन की मदद से पंचायत में बजट का प्रावधान करके खड्ड पर पैदल पुल का निर्माण किया जाएगा।