फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Elected representatives familiarized themselves with the functioning of the Panchayat

Rampur Bushahar News: पंचायत की कार्यप्रणाली से अवगत हुए जनप्रतिनिधि

Thu, 10 Sep 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Elected representatives familiarized themselves with the functioning of the Panchayat
रामपुर में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित नवनिर्वाचित प्रतिनिधि: संवाद
. रामपुर की सात पंचायतों के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण हुआ संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का प्रथम चरण का बुनियादी प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हो गया। शिविर में बीडीओ रामपुर अंकुश कुमार ने जनप्रतिनिधियों को पंचायतीराज संस्थाओं की कार्यप्रणाली के बारे में प्रशिक्षित किया। विकास खंड रामपुर में नवनिर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों के प्रथम चरण का चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार वीरवार तक आयोजित हुआ। प्रथम चरण के इस कार्यक्रम में 15/20 क्षेत्र की सात पंचायतों सरपारा, लबाना सदाना, गानवी, फांचा, जघोरी, क्याव और कूट के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बीडीओ अंकुश कुमार ने कहा कि ग्रामीण विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका रहती है। न्याय व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन में पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से पंचायतों में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994, इसके महत्व, ग्राम सभा के कार्य, ग्राम पंचायत के संचालन, प्रधान, उप-प्रधान की शक्तियों और अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों ने पंचायती राज विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम, योजनाओं और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article