फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   strike of ambulance workers

Rampur Bushahar News: एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी, 16 को शिमला में करेंगे प्रदर्शन

Sat, 14 Feb 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
कई स्थानों पर सरकार के खिलाफ किए प्रर्दशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन (सीटू) के बैनर तले एंबुलेंस कर्मी 12 से 16 फरवरी तक पांच दिवसीय हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते प्रदेश में एंबुलेंस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किए गए। सीटू नेताओं ने आरोप लगाया कि नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत मेडस्वान फाउंडेशन के अधीन कार्यरत पायलट, कैप्टन व ईएमटी कर्मचारियों का लंबे समय से शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा। 12 घंटे ड्यूटी देने के बावजूद ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता। छुट्टियों, ईपीएफ-ईएसआई व अन्य श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है। यूनियन ने मांग की है कि न्यूनतम वेतन, डबल ओवरटाइम, सभी छुट्टियों का प्रावधान, न्यायालय व श्रम विभाग के आदेश लागू किए जाएं और कर्मचारियों की प्रताड़ना बंद हो। यूनियन ने चेताया कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 16 फरवरी को शिमला में एनएचएम कार्यालय के बाहर राज्यस्तरीय प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed