फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Stress management techniques taught to students at JVN Theog

Rampur Bushahar News: जेवीएन ठियोग में विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के सिखाए गुर

Sat, 10 Oct 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दिया सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (शिमला)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से निपटने, सकारात्मक सोच अपनाने और अपनी भावनाओं को उचित तरीके से व्यक्त करने के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. डॉ. अनीता शर्मा, डॉ. बीएस चौहान, एटकॉस एंटरप्राइजिज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं संस्थापक कुबेर सोक्टा, संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. भावना सोक्टा और चिकित्सक डॉ. दीक्षा सोनी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव, भावनात्मक चुनौतियों, आत्मविश्वास, सहयोग और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी तरह की मानसिक परेशानी होने पर अभिभावकों और शिक्षकों से खुलकर बात करने तथा जरूरत पड़ने पर उचित मार्गदर्शन लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत कक्षाओं के विद्यार्थियों की आयु और जरूरतों के अनुरूप अलग-अलग संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इसके माध्यम से तनाव प्रबंधन, सहानुभूति, मित्रों के प्रति सहयोग और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार का संदेश दिया गया।

उप-प्राचार्या पूनम खेदड़ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विशेषज्ञों, अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से मिली जानकारी विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगी। विद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक कल्याण के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed