फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sports news of schools

Rampur Bushahar News: ठियोग स्कूल को ओवरऑल विजेता का खिताब

Fri, 29 Sep 2023 06:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल में शिक्षा खंड रोहड़ू और कबड्डी में नेरवा जोन बना विजेता
विज्ञापन


मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नवाजे प्रतियोगिताओं के विजेता

दत्तनगर में छात्र वर्ग की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में छात्र वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षा खंड ठियोग ने ओवरऑल विजेता का खिताब जीता है। चार दिन तक चली खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला शिमला के 15 शिक्षा खंडों के 715 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शुक्रवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यातिथि विक्रमादित्य सिंह का स्वागत किया। वॉलीबाल में शिक्षा खंड रोहड़ू प्रथम, छोहारा द्वितीय, कबड्डी में नेरवा जोन प्रथम, रोहड़ू द्वितीय, खो-खो में ठियोग जोन पहले, देहा जोन दूसरे, बैडमिंटन में रोहड़ू प्रथम, जुब्बल द्वितीय, योग में शिमला जोन एक प्रथम, ठियोग द्वितीय, टेबल टेनिस में चौपाल पहले, रामपुर दूसरे, रेस्लिंग में ठियोग जोन प्रथम, सुन्नी द्वितीय, वेट लिफ्टिंग में रामपुर जोन ने प्रथम स्थान पाया। शतरंज में ठियोग पहले, रामपुर दूसरे, मार्चपास्ट में रोहड़ू स्कूल ने पहले स्थान पर बाजी मारी। ओवरऑल विजेता का खिताब ठियोग जोन ने अपने नाम किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। खेलों का जीवन में अहम महत्व है। उन्होंने युवाओं से नशे की प्रवृति से दूर रहकर खेलों में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर स्थानीय विधायक नंद लाल, एसडीएम निशांत तोमर, डीएसपी शिवानी महला, एडीपीईओ संतोष चौहान, जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी, पंचायत प्रधान राजेंद्र ठाकुर, रामपुर खंड समन्वयक आरसी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed