फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sports competition kicks off in Palehi.

Rampur Bushahar News: पलेही में खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Sat, 10 Oct 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबॉल, कबड्डी और महिला मंडलों की रस्साकशी रहेंगी आकर्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की पलेही पंचायत के पडैईधार में होने वाले मेले से पहले शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता से ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनमें अनुशासन, भाईचारे और खेल भावना विकसित करने की पहल की गई है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पलेही पंचायत के प्रधान शिशुपाल, उपप्रधान मनमोहन चौहान, ग्राम पंचायत तादी के प्रधान संजीव कुमार, उपप्रधान राजेश ठाकुर और वार्ड सदस्यों ने किया। इस दौरान आयोजक कमेटी ने अतिथियों का स्वागत किया। संजीव कुमार और शिशुपाल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजनों से अनुशासन, आपसी सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि इससे वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब पलेही के प्रधान विक्रांत चौहान ने बताया कि क्लब कई वर्षों से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी और महिला मंडलों की रस्साकशी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजक कमेटी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed