{"_id":"68d28ab58a2e3d943f0a091e","slug":"sports-competition-held-at-atal-bihari-vajpayee-government-institute-of-engineering-and-technology-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-144500-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रस्साकशी में आदित्य की टीम विजेता और हर्ष की टीम उपविजेता बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रस्साकशी में आदित्य की टीम विजेता और हर्ष की टीम उपविजेता बनी
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी संस्थान प्रगति नगर में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगतिनगर में बीटेक अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता का संचालन खेल प्रभारी डॉ. संजय कुमार और संस्थान के संकाय सदस्यों के सहयोग से किया गया। अध्यक्षता निदेशक प्रो. उमेश सी राठौर ने की। रस्साकशी प्रतियोगिता में आदित्य की टीम विजेता और हर्ष की टीम उपविजेता रही। छात्रा वर्ग रस्साकशी प्रतियोगिता में वंशिका की टीम विजेता और तनिषा की टीम उपविजेता रही। कैरम एकल में नवीन विजेता रहे। कैरम युगल में आयुष और पार्थ की टीम विजेता रही। शतरंज में परीक्षित और टेबल टेनिस में ऋतांश विजेता रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता में आयुष धीमान की टीम विजेता और मोहित की टीम उपविजेता रही। बास्केटबाल में आशीष की टीम विजेता और आयुष की टीम उपविजेता रही। सर्वश्रेष्ठ निर्णायक में ऋषभ बरोटा रहे। संस्थान के निदेशक प्रो. राठौर ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी है। संवाद