फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Slipperiness increases on the Churdhar route; pilgrims advised to exercise caution during the journey

Rampur Bushahar News: चूड़धार मार्ग पर बढ़ी फिसलन, यात्रा पर सतर्क रहें श्रद्धालु

Sun, 06 Sep 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चूड़धार यात्रा मार्ग पर बारिश के कारण फिसलन बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। चौपाल के एसडीएम हेम चंद वर्मा ने यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में मार्ग के कुछ हिस्से फिसलन भरे हो सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि चूड़धार का मार्ग सामान्य स्थिति में है, हालांकि बारिश के कारण कुछ हिस्सों में फिसलन बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कठिन और फिसलन वाले हिस्सों में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। एसडीएम ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान जल्दबाजी न करने और जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान यात्रा करने वाले श्रद्धालु अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और मार्ग पर चलते समय सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article