{"_id":"5e52b69f8ebc3ef3812f5c6c","slug":"short-circut-rampur-hp-news-sml3253955111","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत बोर्ड के खंभों के तार जलने से धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत बोर्ड के खंभों के तार जलने से धमाका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रचोली में रविवार को बिजली ने उपभोक्ताओं को जोर का झटका दिया। विद्युत बोर्ड के खंभों के तार जलने से क्षेत्र में दर्जनों लोगों के बिजली उपकरण जल गए। जिससे उन्हें लाखों का नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के लोगों में विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रचोली में रविवार सुबह करीब दस बजे विद्युत बोर्ड के चार पोलों की लाइनें जल गई। इस दौरान क्षेत्र में जोरदार धमाका हुआ और दर्जनों लोगों के बिजली उपकरण जल गए। उपभोक्ताओं ने विद्युत बोर्ड को इसकी जानकारी दी तो बोर्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तारों को दुरुस्त करने में जुट गए। कर्मचारियों ने करीब दो घंटे बाद तारों को जब ठीक किया तो उसके बाद एक बार फिर से बिजली उपकरण जल गए।
पार्वती नेगी, अशोक मेहता, रेखा, देव कुमार नेगी, रत्न नेगी, कर्मा नेगी, अशोक कुमार, वीरेंद्र और मोनिका सहित अन्य लोगों ने कहा कि रविवार को सुबह करीब दस बजे रचोली में कई घरों में कम वोल्टेज और कई घरों में हाई वोल्टेज आ गई, जिसके कारण एक बार फिर से करीब एक बजे बिजली के कई उपकरण जल गए।
विज्ञापन
उधर, विद्युत बोर्ड रामपुर के एसडीओ प्रदीप नेगी ने बताया कि फॉल्ट आने के कारण बिजली तार जल गए, जिसके चलते समस्या पेश आई है। कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है, जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
रचोली में 12 ट्रासंफार्मर रामभरोसे
शहर के साथ लगती रचोली पंचायत में विद्युत बोर्ड के 12 ट्रांसफार्मर रामभरोसे चल रहे हैं। ट्रांसफार्मर की देखरेख के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं है। ऐसे में अकसर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता दिक्कतें झेलने को मजबूर हैं। लोगों ने बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है।