फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shivan School crowned overall champion

Rampur Bushahar News: शिवान स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

Thu, 10 Sep 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shivan School crowned overall champion
कुमारसैन में आयोजित अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते म
कुमारसैन में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। जेबीएल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन में चल रही अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में 19 विद्यालयों के 255 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवान ओवरऑल चैंपियन रहा। समापन समारोह में कुमारसैन पंचायत के प्रधान प्रवीण वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नारकंडा प्रथम और भरेड़ी स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-खो में जेबीएलके कुमारसैन स्कूल प्रथम, केपीएस कुमारसैन द्वितीय, वॉलीबाल में भुट्टी प्रथम, शिवान द्वितीय, बैडमिंटन में शिवान प्रथम और भरेड़ी स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग के योग और लोक नृत्य में कुमारसैन स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। समूहगान और एकल लोकगीत में उच्च पाठशाला तेशन प्रथम, जेबीएलके कुमारसैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल शिवान प्रथम, वीरगढ़ द्वितीय, एकल शास्त्रीय गायन में किरटी प्रथम, छात्र वर्ग खो-खो स्पर्धा में बड़ागांव प्रथम और सरस्वती विद्या मंदिर कुमारसैन द्वितीय रहा। वॉलीबॉल में शिवान स्कूल प्रथम, केपीएस कुमारसैन ने द्वितीय स्थान, बैडमिंटन में भुट्टी प्रथम और मोगडा स्कूल द्वितीय रहा। योग में जेबीएलके कुमारसैन प्रथम और वीरगढ़ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जेबीएलके कुमारसैन ने छात्र वर्ग कबड्डी स्पर्धा में पहला स्थान और नारकंडा स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग समूह गान प्रतियोगिता में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल शिवान प्रथम, एकल गीत में जेबीएलके कुमारसैन प्रथम, भाषण में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल शिवान प्रथम स्थान, एकांकी में कोटगढ़ स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने स्कूल को 21 हजार की प्रोत्साहन राशि दी। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उपप्रधान कपिल भारद्वाज, जार पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत भारद्वाज, संदीप ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान सुधीर तनेजा, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष हितेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article