{"_id":"63c533dafa150d374c64a98e","slug":"shimla-team-win-state-level-chess-turnament-rampur-hp-news-c-19-1-32637-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शतरंज प्रतियोगिता में ठियोग के खिलाड़ियों बेहतरीन प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शतरंज प्रतियोगिता में ठियोग के खिलाड़ियों बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के चार खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। संजीव ठाकुर, महेंद्र वर्मा, अक्षय शोष्टा और बृज भारद्वाज ने प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर जिला शिमला का नाम रोशन किया है। जिला शिमला का प्रतिनिधित्व करते हुए चारों खिलाडिय़ों ने चंबा की टीम के साथ हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले में हराकर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जाने का गौरव हासिल किया है। राष्ट्रीय टीम चैंपियनशिप तमिलनाडु में 10 से 15 फरवरी के बीच होगा। यह प्रतियोगिता सोलन के कोंठो कला केंद्र में आयोजित करवाई गई। इसमें शतरंज संघ सोलन के पदाधिकारी वीरभद्र सिंह तेगटा, संदीप शर्मा, जय सिपाहिया और हिमांशु शर्मा ने आयोजकों की भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलाें से 19 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शिमला जिला की बी टीम ने पहला और जिला शिमला की ए टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान हासिल करने वाली टीम में ठियोग के पंकज वर्मा, रोमित वर्मा, लोकिंद्र हेट्टा, रमेश रिशु और शिमला के चिन्मय मेहता शामिल रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए डीएसपी सोलन भीष्म सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में नम्रता शर्मा और किशन चंद ने मुख्य आर्बिटर की भूमिका निभाई ।