फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shimla Car Crashes in Sheel Village Driver Injured Accident Occurs While Returning Home from Wedding Ceremony

Shimla News: शील गांव में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल; शादी समारोह से घर लौटते समय पेश आया हादसा

Fri, 08 May 2026 03:25 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 08 May 2026 03:25 PM IST
सार

जिला शिमला के शील गांव के समीप वीरवार देर रात एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में चालक घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Shimla Car Crashes in Sheel Village Driver Injured Accident Occurs While Returning Home from Wedding Ceremony
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुलिस चौकी तकलेच के तहत 12/20 घाटी के शील गांव के समीप वीरवार देर रात एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में चालक घायल हुआ है, जिसका खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह हादसा शादी समारोह से वापस घर आते पेश आया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके की ओर रवाना हुई। ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान नरेश कुमार गांव दरशाल डाकघर तकलेच के तौर पर हुई है। नरेश कुमार 12/20 के कमसारी गांव में शादी समारोह में गया था। वीरवार रात को घर वापस आते समय यह हादसा पेश आया है। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed