फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shantadi Ritual: Farewell to the Khunds and Guests

शांतड़ी अनुष्ठान : खूंदों और मेहमानों की हुई विदाई

Thu, 08 Jan 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
गवास मंदिर में चार देवता एक रात के लिए ठहरेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के गवास गांव में शांतड़ी अनुष्ठान मेहमानों और खूंदों की विदाई के साथ विधिवत रूप से संपन्न हो गया। तीन दिवसीय इस अनुष्ठान में क्षेत्र के हजारों लोगों ने देव परंपराओं का निर्वहन किया। तीसरे दिन गवास गांव में चार देवताओं की उपस्थिति से माहौल भक्तिमय बना रहा। वीरवार को देवता गुड़ारू गवास की मेजबानी में छुपाड़ी से आए देवता महासू अस्तानी, पवासी भटवाड़ी और देवता गुड़ारू डिस्वाणी गवास परंपरा के अनुसार मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। हालांकि, शांतड़ी अनुष्ठान की मुख्य रस्में दोपहर बाद पूर्ण कर ली गईं। इसके बाद मेहमानों और खूंदों की विदाई की रस्म हुई। अनुष्ठान के दौरान ढोल-नगाड़ों, देव नृत्य और पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष आकर्षण देखने को मिला। गांव में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और लोगों ने देवताओं के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शांतड़ी अनुष्ठान के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध लोक-संस्कृति और देव परंपराओं की झलक देखने को मिली। मंदिर के मोतमीन अशोक चौहान सहित देवता गुड़ारू की कारदार कमेटी ने सफल आयोजन के लिए क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, गांववासियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयास से ही शांतड़ी अनुष्ठान शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हो सका। आयोजन समिति ने भविष्य में भी इसी तरह आपसी सहयोग से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article