{"_id":"69bbf9f8f6bbb4db750896dc","slug":"seema-college-got-sixth-place-in-sar-ranking-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-156380-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीमा कॉलेज को एसएआर रैंकिंग में मिला छठा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीमा कॉलेज को एसएआर रैंकिंग में मिला छठा स्थान
विज्ञापन
सीमा कॉलेज को एसएआर रैंकिंग में छठा स्थान
टियर-वन श्रेणी में भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
संदाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश के 141 महाविद्यालयों के बीच सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट (एसएआर) रैंकिंग में राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा ने राज्य स्तर पर छठा स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग मंगलवार को घोषित की गई। एक हजार से अधिक छात्रों वाले टियर-वन श्रेणी के महाविद्यालयों में भी सीमा महाविद्यालय ने छठा स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। राज्य सरकार की ओर से उच्च शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस रैंकिंग का मूल्यांकन शोध, इंफ्रास्ट्रक्चर, शैक्षणिक, खेल और सहपाठ्यक्रम गतिविधियों में प्राप्त उपलब्धियों के आधार पर किया जाता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने इस उपलब्धि पर समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी महाविद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। एसएआर कमेटी के समन्वयक डॉ. अनिल चौहान ने भी सभी स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रयासों और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।