फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM Chaupal orders to demarcate at both sides of Dayandali Nallah to remove encroachment

दयांडली नाले में बाड प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंची प्रशासन की टीम अतिक्रमण पर सख्त

Sat, 13 Aug 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरवा (रोहडू़)। बाजार के समीप दयांडली नाले में गाड़ियां बहने के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए।
निरीक्षण में पाया गया कि कथित रूप से नाला के किनारे कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया है। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए एसडीएम ने तहसीलदार नेरवा जगपाल चौधरी को शालवी नदी से लेकर बिहारी कॉलोनी तक नाले के दोनों ओर निशानदेही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग को नाले के दोनों तरफ दीवार लगाने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नाले में सुरक्षा दीवार लगाने के लिए पहले भी करीब पच्चास लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन इस कार्य के लिए यह राशि काफी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने कहा कि इसके लिए अतिरिक्त बजट मुहैया करवाने के लिए जरूरी प्रशासनिक प्रयास किया जाएंगे। इस दौरान एसडीएम ने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed