फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Scrap removed from forest land in Bhadyana forest.

Rampur Bushahar News: भड़ियाना जंगल में वन भूमि से हटाया कबाड़

Sat, 10 Oct 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग कार्यालय से महज 300 मीटर दूर वन भूमि पर जमा था कबाड़
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन
भविष्य में वन भूमि को नुकसान न पहुंचाने के सफाई कर्मचारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने और वन भूमि पर कबाड़ के बोरे जमा होने की समस्या को लेकर अखबार में प्रकाशित खबर का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। खबर प्रकाशित होने के बाद क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर वन भूमि पर रखे कबाड़ के सभी बोरे हटा दिए गए हैं। पूरे क्षेत्र की सफाई के बाद अब यह स्थान साफ-सुथरा नजर आ रहा है। वार्ड के लोगों ने आग्रह किया है कि भविष्य में भी यहां सफाई व्यवस्था बनाए रखी जाए।
वार्ड छह के पार्षद दिनेश शर्मा ने बताया कि तीन दिनों से यहां विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान वन भूमि पर रखे कबाड़ के सभी बोरे हटाए गए और पूरे क्षेत्र की सफाई की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए सफाई कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। वन भूमि को नुकसान न पहुंचाने और वहां कबाड़ जमा न करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भड़ियाना जंगल में वन क्षेत्र की फेंसिंग काटकर कबाड़ रखा था। चिखड़ पंप हाउस को जाने वाली सड़क के किनारे बड़े-बड़े बोरों में कबाड़ जमा होने का मामला भी सामने आया था। हैरानी की बात यह थी कि संबंधित स्थान वन विभाग के कार्यालय से महज 300 मीटर की दूरी पर था। इसी मार्ग से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से गुजरते हैं। इसके बावजूद वन भूमि पर कबाड़ जमा होने और फेंसिंग को नुकसान पहुंचने से वन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखबार ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए वन संपदा की सुरक्षा और वन भूमि पर बढ़ती अव्यवस्था का मुद्दा सामने रखा था। खबर प्रकाशित होने के बाद कबाड़ हटाने और सफाई अभियान चलाने की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed