{"_id":"5e1c9dda8ebc3e881043b0f1","slug":"school-activity-rampur-hp-news-sml320896885","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में होंगी प्लास्टिक उठाओ, ईनाम पाओ स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में होंगी प्लास्टिक उठाओ, ईनाम पाओ स्पर्धा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर रामपुर के विभिन्न स्कूलों में ‘प्लास्टिक उठाओ ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सभी स्कूलों के विद्यार्थी अपने स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा करके स्कूल प्रबंधन को सौंपेंगे। इस दौरान हर स्कूल से जो प्रतिभागी सबसे अधिक प्लास्टिक इक्ट्ठा करेगा, उसे प्रशासन गणतंत्र दिवस पर नकद इनाम राशि से सम्मानित करेगा।
इसी कड़ी में एसडीएम कार्यालय रामपुर के सभागार में एसडीएम नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम रामपुर ने कहा कि वर्तमान समय में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर बच्चों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों में आठवीं से दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच प्लास्टिक उठाओ, ईनाम पाओ प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस अभियान के तहत विद्यार्थी खुले में फेंके गए प्लास्टिक को इकट्ठा करेंगे और स्कूल में जमा करवाएंगे। पहले तीन स्थानों में जिन बच्चों का प्लास्टिक अधिक रहेगा, उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। पहले स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 500 रुपये, दूसरे स्थान पर 400 और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 300 रुपये की नकद राशि से नवाजा जाएगा। वहीं एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने सभी स्कूलों से आए प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे बच्चों को प्लास्टिक का उपयोग न करने पर भी जागरूक करें, जिससे पर्यावरण का संरक्षण हो सके। वहीं इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के प्रबंधन और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।