फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Scattered bridge started, but neither the road was widened, nor made drains for drainage

Rampur Bushahar News: बखीरना पुल शुरू, पर न सड़क हुई चौड़ी, न बनाई पानी निकासी के लिए नालियां

Wed, 26 Apr 2023 10:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू बाजार के समीन बखीरना पुल का लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 23 अप्रैल को उद्घाटन किया लेकिन दोनों ओर सड़क को चौड़ा करने के लिए धन की व्यवस्था नहीं की गई। उद्घाटन के लिए पक्की की गई सड़क के कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे है। बारिश में पक्की सड़क से उद्घाटन के चार दिन बाद पत्थर निकलने शुरू हो गए है।
विज्ञापन

इस सड़क के किनारे पर पानी की निकासी के लिए नालियां भी नहीं बनाई गई है। क्षेत्र के आम लोगों ने मौके पर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सामने भी इस मामले को उठाया था। वहीं, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव चौहान ने भी निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि पुल का निर्माण करीब सात महीने पहले पूरा हो चका अभी तक पुल की दोनों तरफ सड़क डबल लेन नहीं किया गया। सड़क को पक्का करने का काम विभाग ने आनन-फानन में उद्घाटन के दौरान करवाया जिससे कंकर निकलने शुरू हो गई। उन्होंने कहा कई जगह पर मिट्टी के ऊपर तारकोल डाल कर सड़क काली की गई है। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है, न ही बखीरना नाले में पर कैंची को चौड़ा किया गया।
विज्ञापन

पहले भी रहा विवाद
पुल पहले से विवादों में रहा है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बखीरना पुल का निर्माण कार्य तीन साल पहले पूरा होने वाला ही था। पुल के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा था। 12 मई, 2020 को इस पुल का करीब 66 फीट हिस्सा नदी में गिर गया। इसकी गाज अधिकारियों पर भी गिरी। अब दोबारा तैयार हुआ तो दोनों छोर पर डबल लेन सड़क के लिए न तो बजट का प्रबंध है, न ही पानी की निकासी के लिए नालियां बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के दोनों ओर केवल सौ मीटर सड़क की डबल लेन बनी है। बाकि सिंगल सड़क को पक्का किया गया है। उससे आगे डबल लेन के अब एस्टीमेट तैयार किए जा रहे है। उसके बाद ही पूरा कार्य किया जाना है। विभाग की ओर से पहले इसके लिए बजट में प्रावधान नहीं था।
राहुल सूद, अधिशासी अभियंता, रोहडू डिविजन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed