फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Saran from Rampur defeated Mayank from Rohru, and Prerna defeated Muskan

Rampur Bushahar News: रामपुर के सरन ने रोहड़ू के मयंक और प्रेरणा ने मुस्कान को दी शिकस्त

Mon, 26 Oct 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Saran from Rampur defeated Mayank from Rohru, and Prerna defeated Muskan
रामपुर में बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेते किन्नौर और रामपुर के बॉक्सर। संवाद
. बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन खूब बरसे पंच
विज्ञापन


. प्रतियोगिता में 300 बॉक्सर ले रहे भाग, आज खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले

. अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के अवसर पर बुशहर बॉक्सिंग क्लब करवा रहा प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर रामपुर में आयोजित तीन दिवसीय बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन प्रदेश और अन्य राज्यों से आए मुक्केबाजों ने खूब पंच बरसाए। दूसरे दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 छात्र और छात्रा के मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में 300 बॉक्सर भाग ले रहे हैं। मंगलवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। रामपुर के पदम स्कूल में लवी मेले के अवसर पर बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का दौर चल रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मुकाबलों में रामपुर के सरन महाजन ने रोहड़ू के मयंक और खेलो इंडिया किन्नौर के दुर्जन ने आदित्य निशार को हराया। अंबाला के शुभम ने रामपुर के पीयूष, अमित ने कार्तिक, निचार के अभि नेगी ने रामपुर के दुष्यंत और चिराग ने सचिन को हराया। निचार के काव्यांश ने रोहड़ू के उज्ज्वल को पराजित किया। वहीं, अतुल ने गुरुचरण और अंबाला के शुभम ने खेलो इंडिया किन्नौर के दुर्जन को शिकस्त दी। इसके अलावा रामपुर की प्रेरणा गौतम ने शिमला की मुस्कान को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया। प्रतियोगिता के समापन पर मंगलवार को 46 किलो भार वर्ग में हरियाणा के आर्यन का मुकाबला अंबाला के शुभम के साथ होगा। 48 किलो भार में हरियाणा के आयुष का मुकाबला रोहड़ू के नवीन के साथ होगा। 50 किलो में शरीक राजेल और तनीश आमने-सामने होंगे। 52 किलोग्राम भार वर्ग में अंबाला के हिमांशु और गोहाना के अजय के बीच खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे। बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बॉक्सर अपनी प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में युवाओं को खेल से जोड़ना और उनको प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। प्रतियोगिता के जरिये युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है। समापन के अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article