फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sarag Mela Ground Committee raises for Nepal flood victimsSarag Mela Ground Committee raises for Nepal flood victims

Rampur Bushahar News: नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए सराग मेला मैदान कमेटी ने जुटाए 11 हजार

Mon, 28 Sep 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सराग मेला मैदान कमेटी गोपालपुर ने सहायता का हाथ बढ़ाया है। कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए 11 हजार रुपये की राशि एकत्रित की। सोमवार को कमेटी का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रिपू धवन कंवर की अध्यक्षता में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह से मिला और उन्हें 11 हजार रुपये का चेक सौंपा। कमेटी अध्यक्ष रिपू धवन कंवर ने कहा कि एसडीएम रामपुर के माध्यम से सहायता राशि नेपाल भेजी गई है। आपदा की इस घड़ी में सामूहिक सहयोग के माध्यम से प्रभावित लोगों की मदद करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कमेटी के सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग किया। कमेटी सदस्य ओम प्रकाश नेगी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से बाढ़ प्रभावितों के लिए यह राशि एकत्रित की गई। लोगों के छोटे-छोटे सहयोग से 11 हजार रुपये जुटाए गए, जिसे नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सराग मेला मैदान कमेटी गोपालपुर की ओर से अध्यक्ष रिपू धवन कंवर की अध्यक्षता में पिछले छह वर्षों से विभिन्न सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। कमेटी समय-समय पर जरूरतमंदों और आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आगे आती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article