{"_id":"6af99a70ca072cb4370e3a87","slug":"rohru-police-caught-eight-gamblers-in-two-days-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-174916-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दो दिनों में रोहड़ू पुलिस ने आठ जुआरी पकड़े, 18,740 रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दो दिनों में रोहड़ू पुलिस ने आठ जुआरी पकड़े, 18,740 रुपये बरामद
विज्ञापन
. सजार के जंगल और सुंगरी-बाघी सड़क के समीप दी दबिश, ताश के पत्ते भी जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दिन में आठ लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के पास से कुल 18,740 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। दोनों मामलों में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पहली कार्रवाई में पुलिस टीम ने सजार के जंगल में दबिश देकर चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। इनके पास से 6,840 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए। दूसरी कार्रवाई सुंगरी-बाघी मार्ग पर लंबीधार सड़क के समीप की गई। यहां भी पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा और उनके पास से 11,900 रुपये नकद व ताश के पत्ते जब्त किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि रोहड़ू थाने में दोनों मामलों में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा-13 के तहत केस दर्ज किए गए हैं। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।