फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road repairs and street lights in Kumarsain

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में सडक़ों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा संग्रहण के मुद्दे गरमाए

Wed, 01 Jul 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Road repairs and street lights in Kumarsain
कुमारसैन में आयोजित उप ग्राम सभा के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधि और ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक।
कुमारसैन में सडक़ों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा संग्रहण के मुद्दे गरमाए
विज्ञापन

. उप ग्राम सभा में कई विषयों पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन पंचायत के वार्ड-6 सदर बाजार में बुधवार को उप ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत प्रधान प्रवीण वर्मा, उपप्रधान कपिल शर्मा, वार्ड सदस्य काजल आजाद सहित पंचायत के अन्य सदस्य और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। वार्ड सदस्य काजल आजाद ने अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं और विकास कार्यों के प्रस्तावों को विस्तार से सभा के समक्ष रखा। कुमारसैन में सड़क की मरम्मत, नालियों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाने और खराब नालों व रास्तों के सुधार के मुद्दे रखे। इनके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण, वार्ड में फूलों के पौधे लगाने, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की बेहतर व्यवस्था, पात्र लोगों को आवास योजनाओं का लाभ दिलाने और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के मुद्दे भी रखे। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव और समस्याएं साझा कीं। वार्ड के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्यों पर चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े इन प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा। वार्ड सदस्य काजल आजाद ने समस्याएं और सुझाव रखने के लिए ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से वार्ड के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। हर आवश्यक विकास कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article