{"_id":"622a42be6c81b10aeb33b4fd","slug":"road-rampur-hp-news-sml4021781181","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 किमी चौरा मझगांव सड़क की हालत बनी खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 किमी चौरा मझगांव सड़क की हालत बनी खस्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32 किमी चौरा मझगांव सड़क की हालत खस्ता
लोगों ने चेताया, जल्द नहीं सुधरी हालत तो होगा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर जिले की दुर्गम पंचायत रूपी को जोड़ने वाले 32 किलोमीटर चौरा-मझगांव संपर्क सड़क की हालात बद से बदतर बनी हुई है। ऐसे में रूपी पंचायत की हजारों की आबादी खतरों के साये में सफर कर रही है। इससे मार्ग पर सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। गौर हो कि इन दिनों चौरा मझगांव में सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। यह सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तबदील होने के साथ-साथ सड़क कीचड़ में तबदील हुई है। अगर समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधरी तो सड़क पर कोई अप्रिय घटना पेश आ सकती है। ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रांत नेगी, प्रधान रूपी रामेश्वर नेगी, बीडीसी सदस्य रूपी मंगला देवी, छोज्ञाल राम नेगी, इंद्रा देवी, दीपक खोजयान, देवकुमार नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, ठाकुर भगत नेगी, सनदेव नेगी, जयराम नेगी और बिंदर नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द सड़क नहीं सुधरी तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोक निर्माण विभाग भावानगर के एसडीओ ज्ञान ठाकुर ने कहा कि लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द सड़क की हालत में सुधार किया जाएगा। विभाग इसको लेकर गंभीर है।