फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road

सेब सीजन से पहले दुरुस्त की जाए कड़छम-शौंग सड़क

Wed, 02 Sep 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले के तहत आने वाली कड़छम-शौंग सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी है। करीब 18 किलोमीटर मार्ग पर हजारों ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। बीते लंबे समय से लोक निर्माण विभाग खस्ताहाल सड़क की सुध नहीं ले रहा है। इलाके में जल्द सेब सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में बागवानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान शौंग पंचायत भारत भूषण नेगी, मंगल चंद नेगी, गुलाब चंद नेगी, भीष्म सिंह नेगी, विन्या सिंह नेगी, वीर प्रकाश, सुखचंद नेगी, ज्ञान लाल नेगी, दलीप सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी और रितेश नेगी सहित कई अन्य ग्रामीणों ने कहा कि शौंग पंचायत के बस अड्डे से शौंग गांव तक छह किलोमीटर मार्ग गड्ढों में तबदील हो गया है। वहीं, मार्ग तंग होने से यहां हादसों का भी अंदेशा बना हुआ है। कहा कि अब सेब सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में क्षेत्र से लाखों सेब की पेटियों को मंडी कैसे पहुंचाया जाए, इसकी चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सेब सीजन से पूर्व मार्ग की दयनीय दशा को सुधारा जाए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन राहुल सूद ने कहा कि सड़क की दशा को सुधारने के प्रयास जारी हैं। शौंग गांव के ग्रामीण अपनी जमीन सड़क के लिए गिफ्ट नहीं कर रहे हैं। इसके चलते मार्ग को चौड़ा और सुधारने का काम अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed