फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road

शिंगला-शनेरी-शरन सड़क गड्ढों में तबदील

Sun, 20 Oct 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की शिंगला, डंसा और लालसा पंचायत को जोड़ने वाली सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। रामपुर-लालसा सड़क शिंगला-शनेरी-शरन तक पूरी तरह से गड्ढों में तबदील हो चुकी है। सड़क पर पानी की निकासी की व्यवस्था न होने पर मार्ग की हालत और खराब हो रही है। करीब दस किलोमीटर मार्ग पर रोजाना ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। बीते लंबे समय से लोक निर्माण विभाग सड़क की सुध नहीं ले रहा है। ग्रामाीणों में लोनिवि की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिंगला-शनेरी-शरन मार्ग से तीन पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। रोजाना मार्ग से रामपुर उपमंडल के विभिन्न कार्यालयों में पहुंचने वाले कर्मचारी, स्कूली बच्चे आवाजाही करते हैं। क्षेत्र के बाशिंदों में पवन जोकटा, जवाहर लाल, बबलू, संजीव, केसर सिंह, तुलसीदास, लेख राज, पंकज, टिक्कम सिंह, चंद्र सिंह, शिशुपाल, कपिल और राजेंद्र ने कहा कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। वहीं खासकर मरीजों को आवाजाही करने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। मरीज हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से समय रहते खस्ताहालत सडक़ को सुधारने की मांग उठाई है, अन्यथा ग्रामीण कोई दूसरा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के एसडीओ चंद्र कश्मीरी ने बताया कि बरसात के कारण सड़क की हालत खराब हो गई है। क्षेत्र की सड़कों में पेचवर्क शुरू किया गया है। उक्त मार्ग को भी जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed