फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road closed due to repair

अपर बाजार सड़क सुबह 6:00 से शाम 8:00 बजे तक रहेगी बंद

Sat, 28 Mar 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू में आज किया जाएगा सड़क का मरम्मत कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू की ओर से अपर बाजार रोड में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते रविवार को सड़क को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश उपमंडल दंडाधिकारी रोहड़ू की ओर से जारी किया गया है।


सिविल अस्पताल के पीछे स्थित अपर बाजार रोड का यह हिस्सा संकरा और एकतरफा है। ऐसे में मरम्मत कार्य के दौरान मशीनरी और सुरक्षा इंतजामों के लिए पर्याप्त जगह की आवश्यकता होगी, जिससे सामान्य यातायात बनाए रखना संभव नहीं है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मार्ग रविवार सुबह 06:00 से शाम 08:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से वैकल्पिक मार्गों से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा, ताकि आम जनता को कम से कम असुविधा हो। नगर परिषद की ओर से सड़क के दोनों ओर रोड बंद और कार्य प्रगति पर है के संकेतिक बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखा जाएगा। प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सड़क को जल्द आम जनता के लिए फिर से खोला जा सके। एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि नगर परिषद और पुलिस विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। तय समय पर मरम्मत का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed