संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के सराहन में 19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के प्रांगण में श्रीपाल, सेनानी 19वीं वाहिनी की अध्यक्षता में आईटीबीपी सेवानिवृत्त सैनिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पदाधिकारियों, शहीद और दिवंगत पदाधिकारियों के परिजनों को आमंत्रित किया गया। 19वीं वाहिनी के दंडपाल दिनेश चंद्र बडोला ने भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की ओर से संचालित की जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उसके बाद आश्रितों को उनकी समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर 19वीं वाहिनी ने वरिष्ठ सेवानिवृत्त पदाधिकारी सोनू राम और आश्रित रेशमी देवी को सम्मानित किया। इस अवसर पर एक्स पैरामिलिट्री कल्याण समिति, रामपुर के चेयरमैन एनडी विष्टू, अनिल चौहान सहायक सेनानी, शेर सिंह सहायक सेनानी, नवनीत सिंह सहायक सेनानी अधीनस्थ अधिकारी और अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

आईटीबीपी सराहन कैंप में आयोजित सैनिक दिवस पर सेवानिवृत सैनिकों को सम्मानित करते आईटीबीपी के अ