फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Republic Day

रिब्बा गांव के देवता कासुराज ने दी तिरंगे को सलामी

Mon, 27 Jan 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Republic Day
रिब्बा गांव में देवता तिरंगे को सलामी देते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
रिब्बा गांव के देवता कासुराज ने दी तिरंगे को सलामी
विज्ञापन

देवता की अगुवाई में लोगों ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
देवता कासुराज ग्रामीणों के साथ वर्षों से इस परंपरा को निभा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के रिब्बा गांव के देवता कासुराज ने गणतंत्र दिवस के दिन ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया और तिरंगे झंडे को सलामी दी। देवता कासुराज के साथ ग्रामीण वर्षों से इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रिब्बा गांव के देवता एकमात्र जिले में ऐसे देवता हैं जो गणतंत्र दिवस के दिन देश की शान तिरंगा झंडा को सलामी देते हैं। इस दिन गांव के सभी लोग जिसमें बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, युवा सब इकट्ठे होकर वाद्ययंत्रों के साथ तिरंगा झंडा को फहराते हुए गांव की परिक्रमा करते हैं। अंत में मंदिर पहुंचकर सम्मान के साथ स्थानीय देवता, पंचायत प्रधान और ग्रामीणों सहित सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान में भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद तिरंगे को सलामी देते हैं। इस संबंध में पंचायत प्रधान प्रेम प्रकाश मंदिर कारदार धर्मेंद्र, डॉ. शांता नेगी और सूर्या प्रकाश के अनुसार स्थानीय देवता कासुराज देश की आजादी के बाद से स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते आ रहे हैं। चाहे जनवरी माह में कितनी ही बर्फ या मौसम खराब हो वे लोग भी देवता के साथ इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते आ रहे हैं। देवता कासुराज का मुख्य उद्देश्य आधुनिक युग में लोगों में राष्ट्र के प्रति देशभक्ति जगाए रखना है। वे उन्हें याद दिलाते रहते हैं कि चाहे मनुष्य अपने जीवन में कितना भी व्यस्त क्यों न हो सबके लिए राष्ट्र धर्म सबसे ऊपर ही होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed