{"_id":"6aae7a64d894c7fd270a7cdd","slug":"representatives-of-tb-free-panchayats-honored-in-kumarsain-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170179-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुमारसैन में टीबी मुक्त पंचायतों के प्रतिनिधि किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुमारसैन में टीबी मुक्त पंचायतों के प्रतिनिधि किए सम्मानित
विज्ञापन
कुमारसैन में टीबी मुक्त पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित करते विधायक कुलदीप राठौर। स्रोत :
विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने किए सम्मानित, दंत चिकित्सा के लिए एक्सरे और हैंड हेल्ड एक्सरे सुविधा की भी दी सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुमारसैन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की टीबी मुक्त पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मोगड़ा, कोटीघाट, शिवान, मंगसू, थानाधार, करेवथी, श्माथला, खनेटी और मैलन समेत विभिन्न पंचायतों के प्रधानों को टीबी मुक्त पंचायत के रूप में सम्मानित किया। इस दौरान कुमारसैन क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत दंत चिकित्सा के लिए एक्सरे मशीन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों की जांच को आसान बनाने के लिए हैंड हेल्ड एक्सरे सुविधा भी प्रदान की गई। पोर्टेबल एक्सरे सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को जांच की सुविधा नजदीक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि टीबी गंभीर बीमारी है लेकिन समय पर जांच, नियमित उपचार और जागरूकता के जरिये इससे बचाव संभव है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी के लक्षणों और जांच-उपचार को लेकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीमारी को छिपाने के बजाय लक्षण सामने आने पर लोगों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में एचपीवी टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर भी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि वर्ष 2026 में देशभर में 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याओं व सुझावों को भी सुना। बीएमओ कुमारसैन डॉ. अंकुश ठाकुर ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर चुन्नीलाल वर्मा, प्रवीण वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद रहे।