{"_id":"6aca36460af3730bef08e55b","slug":"recruitment-should-be-done-through-ldr-lekhraj-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-172072-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीआर से भर्ती की जाए : लेखराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीआर से भर्ती की जाए : लेखराज
विज्ञापन
मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने उठाईं कर्मचारियों की मांगें
शिमला में होने वाले सेमिनार की तैयारियों में जुटने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन जिला किन्नौर की वर्चुअल बैठक शुक्रवार शाम को गूगल मीट से आयोजित की गई। जिला प्रभारी लेखराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं, सेवा संबंधी मांगों और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष बलदेव बिष्ट सहित जिले के उपमंडलों से एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान राज्य कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गई। विभिन्न उपमंडलों के कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं संगठन के समक्ष रखीं और उनके समाधान के लिए प्रभावी ढंग से आवाज उठाने पर जोर दिया।
जिला प्रभारी लेखराज ने कर्मचारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने शिमला में प्रस्तावित सेमिनार की तैयारियां समय रहते शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
बैठक में सरकार से सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) से लिपिक और कनिष्ठ कार्यालय सहायक (सूचना प्रौद्योगिकी) के पद भरने की मांग उठाई गई। इसके अलावा अधीक्षक ग्रेड-दो के रिक्त पदों को भी जल्द भरने पर जोर दिया गया। अंत में जिला अध्यक्ष बलदेव बिष्ट ने प्रतिभागियों का आभार जताते हुए कहा कि एसोसिएशन कर्मचारियों के हितों और समस्याओं को प्राथमिकता से उठाता रहेगा। बैठक के आयोजन और संचालन में राजीव नेगी, जगजीत नेगी, देविंदर नेगी, संजीव नेगी, चंद्रा नेगी, मुरारी ठाकुर और सीता नेगी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहयोग दिया।