फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   recruitment for animal friends posts

Rampur Bushahar News: चौपाल में पशु मित्र के 10 पदों के लिए होगी भर्ती

Thu, 15 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
दो फरवरी तक करें आवेदन, पांच हजार मिलेगा मानदेय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग में मल्टी टास्क वर्कर अर्थात पशु मित्रों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपमंडल चौपाल में कुल 10 पदों के लिए भर्ती होगी। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 2 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी डाक और ई-मेल के अलावा उपमंडल स्तरीय पशु चिकित्सालयों में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी के पास स्वयं जाकर भी आवेदन जमा करवा सकते हैं।

पशु मित्र भर्ती में चयनित अभ्यर्थी को 5,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। उपमंडल चौपाल में चौपाल, कुपवी, केदी, थरोच, झिकनीपुल, मडावग, बिजमल, किहरी, थुंदल, पुलबाहल में 10 पदों पर भर्ती की जा रही है। पशुपालन विभाग चौपाल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव मेहता ने कहा कि इन पशु मित्रों को औषधालयों में जहां-जहां चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के पद रिक्त हैं, वहां रखा जाएगा। उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से उपमंडलीय पशु चिकित्सालय के पास आवेदन जमा कराने का आह्वान किया है। अभ्यर्थी 2 फरवरी की शाम 4:00 बजे तक आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदक दसवीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आवेदन के साथ आवेदनकर्ता को पशुपालक किसान प्रमाण पत्र साथ में संलग्न करना होगा, जो वेटरनेरी फार्मासिस्ट से साइन किया गया हो। इसके साथ इस प्रमाण पत्र में संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के काउंटर साइन अनिवार्य होंगे, क्योंकि यही दस्तावेज यह साबित करेगा कि आवेदक वास्तव में ग्रामीण पशुपालन से जुड़ा हुआ है और जमीनी अनुभव रखता है। आवेदन प्रक्रिया के बाद ही आगामी औपचारिकताओं को पूर्ण करने की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed