फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rath yatra started from sarahan

रामायण और महाभारत का इतिहास जानेंगे ग्रामीण

Wed, 08 Sep 2021 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
rath yatra started from sarahan
रामपुर के सराहन से शुरू हुई एकल रथ यात्रा 1 हजार गांव का करेगी भ्रमण। - फोटो : RAMPUR-HP
रामायण और महाभारत का इतिहास जानेंगे ग्रामीण
विज्ञापन

पंचमुखी शिक्षा से ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एकल अभियान के तहत चल रही एकल रथ यात्रा से शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिले के ग्रामीण रामायण और महाभारत का इतिहास जान सकेंगे। यह रथ रामपुर भाग के तहत आने वाले करीब एक हजार गांव का भ्रमण कर पंचमुखी शिक्षा के बार में ग्रामीणों को अवगत करवाएंगे।

एकल ग्राम संगठन भाग रामपुर के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि भाग रामपुर के संपूर्ण कार्य क्षेत्र के लिए यह खुशी की बात है कि एकल अभियान श्री हरी सत्संग समिति द्वारा रथ भाग रामपुर के लिए भेजा गया है। इस रथयात्रा का शुभारंभ सराहन मां भीमा काली के मंदिर में पूजा के साथ विधि विधान से किया गया। इस अवसर पर मंदिर से कलश यात्रा भी निकाली गई। इसके बाद धर्मसभा भी आयोजित की गई। इस धर्मसभा में आए लोगों को एकल अभियान और रथ योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि रथयात्रा के माध्यम से एकल की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और समिति के लिए नए-नए कार्यकर्ता मिलेंगे। यह रथयात्रा रामपुर के एक हजार गांव में जाएगी और लोगों को रामायण, महाभारत और हमारे इतिहास के अन्य महापुरुषों के बारे में वीडियो क्लिप के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed