फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, theog, utsav,

Rampur Bushahar News: मास्टर सलीम के गीतों पर जमकर थिरके ठियोगवासी

Thu, 14 Sep 2023 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
ठियाेग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक मास्टर सलीम के गीतों पर लोग जमकर थिरके। इस दौरान उन्होंने चंबा कितनी दूर गाने से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने जुगनी, ढोल जगीरो दा, आया वो लालारिया, हुस्न पहाड़ों, चरखे दी कूक जैसे गीतों से मौजूद दशकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। बुधवार को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।जबकि प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध बांसुरी वादक हरिदत्त भारद्वाज ने बांसुरी वादन से किया। उनकी प्रस्तुति को श्रोताओं ने खूब सराहा। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें यूरो किड्स प्ले स्कूल के नन्हें बच्चों ने दंगल-दंगल और तलवारों पर सर वार दिए गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के बच्चों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, हिमालयन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देश मेरे देश रंगीला रंगीला, मां तुझे सलाम और जय हो जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा कलाकारों ने नाटी पर भी लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। ठियोग प्राथमिक पाठशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र ठियोग और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश मुकुल ने दिल दिया गल्ला पर लोगों को नचाया
ठियोग उत्सव सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के कलाकारों ने भी धमाल मचाया। एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीतों की झड़ी लगाते हुए कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। योगेश मुकुल ने दिल दिया गल्ला गाना गाकर जनता को नाचने पर मजबूर कर दिया। लोक कलाकार विक्की चौहान ने एक से बढ़कर एक गाने पेश किए।

विक्की चौहान ने बाठनिया मेरे जिओ दे से कार्यक्रम की शुरुआत की और चमचमांते हो, भाई री सालिए, बिशदी लागी विमला जब एलपी गाड़ी मा जैसे गीतों से पंडाल में बैठे श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा नीतीश वर्मा, अनिल शर्मा, सपना गंधर्व, रमेश बरागटा, रोशनी जस्टा, सुरेश वर्मा, चिन्मय म्यूजिकल ग्रुप शिमला, सुरेश शर्मा, दीपराम भारद्वाज, प्रवेश निहालटा, राजीव शर्मा, शारदा शर्मा, योगेश मुकुल, डॉक्टर मदन झालटा, रविंद्र ठाकुर और नारायण सिंह चौहान सहित स्थानीय लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दीं।





ठियोग उत्सव की अंतिम संध्या में क्षेत्र के विधायक कुलदीप राठौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस सांस्कृतिक संध्या में हारमनी ऑफ पाइन्स प्रदेश पुलिस बैंड ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लोक गायक डॉ. महेंद्र राठौर, डॉ. मदन झालटा और किशन वर्मा ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed