फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, cricket, women, tournament, aani, goara girl damhar win

Rampur Bushahar News: गौरा गर्ल्स ढमार की टीम बनी चैपिंयन

Thu, 28 Mar 2024 04:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:27 PM IST
विज्ञापन
महिला क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता सीजन-2 के फाइनल में बड पूनण ननखड़ी की टीम को दी मात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। निरमंड के शिवा युवा मंडल ठारला के सौजन्य से आयोजित महिला क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता सीजन-2 का फाइनल मुकाबला वीरवार को खेला गया। प्रतियोगिता में गौरा गर्ल्स ढमार की टीम ने स्टार्स बड पूनण ननखड़ी टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि अमर चंद प्रधान ग्राम पंचायत भालसी और वन रक्षक ठारला बीट प्रताप सिंह उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जीतकर पहले बल्लेबाजी करते स्टार्स बड पूनण ननखड़ी की टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 64 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरा गर्ल्स ढमार की टीम ने पारी के अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर चैपिंयन बनी। विजेता टीम की कप्तान अंजली ठाकुर ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद फाइनल मुकाबले को टीम ने जीता है। सभी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत से टीम ने विजेता ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की है। शिवा युवा मंडल के प्रधान संजीव ठाकुर ने महिला क्रिकेट क्रांति सीजन-2 की विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस प्रतियोगिता को पंचायत स्तर तक बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed