फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, road safety, awareness, PROGRAM

Rampur Bushahar News: भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में शर्मिली प्रथम

Mon, 01 Apr 2024 12:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:52 PM IST
विज्ञापन
नारकंडा में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारकंडा में सड़क सुरक्षा क्लब के सौजन्य से सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत नारकंडा बाजार में बच्चों और अध्यापकों ने रैली निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकला, नारा लेखन, भाषण और प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. हिमेंद्र बाली ने यातायात नियमों के पालन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटना के मामले में सबसे अधिक हैं। सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारणों में सड़क नियमों का उल्लंघन शामिल है। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की अनुपालन पर प्रकाश डाला। विद्यालय में यातायात नियमों की सतत जानकारी देने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों के चिह्नों का पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। इससे यातायात नियमों की सतत जानकारी बच्चों को मिलती रहे। संरक्षण के लिए वर्ष की थीम वेस्ट फार वेल्थ पर प्रोजेक्ट मेकिंग और अप्रयुक्त वस्तुओं से सजावटी मॉडल बनाने की स्पर्धा का आयोजन किया गया है। भाषण में वरिष्ठ वर्ग में शर्मिली ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि द्वितीय रूद्रांश, कनिष्ठ वर्ग में अर्नव प्रथम और प्रज्ञा द्वितीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गणेश और दुशांत प्रथम, प्रज्ञा और परीक्षित द्वितीय स्थान पर रहे। चित्रकला स्पर्धा में अनुभव प्रथम और नारा लेखन में यशिका ने पहला स्थान हासिल किया। वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को हरिओम, शौर्यन, चिराग व रितिक ने तैयार किया। रैन वाटर हार्वेस्टिंग का मॉडल को जान्हवी और तनुष्का ने तैयार किया। प्रधानाचार्य ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed