फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rampur bushhar, carnival

Rampur Bushahar News: महिला मंडलों ने झांकियों से दिखाई रामपुर बुशहर की संस्कृति

Thu, 28 Mar 2024 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
पारंपरिक वेशभूषा में सजकर वस्तुओं और अनाजों का किया प्रदर्शन, ननखड़ी के महिला मंडल डढारा रहा प्रथम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय फाग मेले के अवसर पर रामपुर में आयोजित बुशहर कार्निवल के तहत दूसरी बार रामपुर में महिला मंडलों ने झांकियां निकाली। इस दौरान रामपुर बुशहर की पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर महिलाओं ने रामपुर के इतिहास, पारंपरिक वस्तुओं और व्यंजनों का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो 1970 के दशक की तस्वीर जीवंत हो उठी हो।मुख्य बाजार से शहर के चौधरी अड्डे तक महिलाओं ने वोकल फॉर लोकल टू ग्लोबल का नारा दिया। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में ननखड़ी ननखड़ी के महिला मंडलों ने पहले, दूसरे और तृतीय स्थान पर बाजी मारी। जिलास्तरीय फाग मेले के तीसरे दिन विभिन्न महिला मंडलों की ओर से बुशहर की संस्कृति और सभ्यता को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। बुशहर स्पोर्ट्स कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन की ओर से बुशहर कार्निवल के अवसर पर झांकी का आयोजन किया। इसमें रामपुर और ननखड़ी के 24 महिला मंडलों की सदस्यों ने भाग लिया। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में ननखड़ी तहसील का महिला मंडल डढारा प्रथम रहा जबकि महिला मंडल लैलण कोटी द्वितीय और महिला मंडल पांडाधार ने तृतीय स्थान हासिल किया। बुशहर स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी ने कहा कि शोभायात्रा का आयोजन महिलाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच देना है। सभी महिला मंडलों का प्रयास सराहनीय रहा। महिलाओं ने बुशहर की संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों का बेहतरीन ढंग से प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने प्रथम आए महिला मंडल को 21,000, ट्राॅफी, द्वितीय महिला मंडल लैलण कोटी को 11,000 हजार और तीसरे स्थान पर रहे पांडाधार महिला मंडल को 5,100 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका पीपी दुल्टा और डॉ. विनोद मेहता ने निभाई। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा, गिरीश गौतम, अश्वनी शर्मा, अजय शर्मा, मनीष, कर्ण शर्मा, पवन दडै़ल, संतोष कायथ, साहिल, राहुल पालसरा, आकाश भंडारी, साहिल मेहता, रोहित भैक और अंश मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed