{"_id":"649484abad66c50fae0fc905","slug":"rampur-news-person-committed-suicide-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-1684-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वजीर बावड़ी में चिडगांव के व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वजीर बावड़ी में चिडगांव के व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ब्रौ थाने के तहत वजीर बावड़ी में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक रोहड़ू के चिड़गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह पुलिस थाना ब्रौ को सूचना मिली कि जीसन लाल वजीर बावड़ी पुल पर अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पाया कि व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान जिशन लाल पुत्र अमर सिंह निवासी गांव सारी तहसील चिड़गांव गांव सारी जिला शिमला के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने शिमला की ओर नेशनल हाईवे पांच के किनारे अपनी कार खड़ी की और जहर खा लिया। घटना स्थल से जहरीले पदार्थ की शीशी भी बरामद की गई है। जहर खाने के बाद व्यक्ति वजीर बावड़ी पुल पर आया और निरमंड मार्ग के किनारे लेट गया। घटना की सूचना वीरवार सुबह पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि वजीर बावड़ी पुल पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। व्यक्ति की मौत जहर खाने से हुई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।